शेयर मंथन में खोजें

जुलाई 2013 में भारत का व्यापार घाटा घटा

देश की अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर आयी है।
जुलाई 2013 में भारत का व्यापार घाटा घट कर 12.27 अरब डॉलर रहा है। पिछले साल जुलाई महीने में व्यापार घाटा 17.62 अरब डॉलर रहा था, जबकि जून 2013 में 12.24 अरब डॉलर दर्ज हुआ था।
जुलाई 2013 में सोने और चाँदी का आयात 35% घट कर 2.90 अरब डॉलर रहा है, जबकि जुलाई 2012 में यह 4.4 अरब डॉलर रहा था।
इसी दौरान निर्यात 12% बढ़ कर 25.83 अरब डॉलर रहा है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 23.14 अरब डॉलर दर्ज हुआ था। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!