शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold) - चाँदी (Silver) पर आयात शुल्क बढ़ा

सरकार ने सोने-चाँदी पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है।

सरकार ने सोने पर आयात शुल्क 8% से बढ़ा कर 10% कर दिया। वहीं, चाँदी पर भी आयात शुल्क बढ़ा कर 6% से 10% कर दिया गया है।

इसके अलावा, रिफाइंड गोल्ड बार पर भी आयात शुल्क 7% से बढ़ा कर 9% किया गया है। रिफाइंड गोल्ड बार पर आयात शुल्क पिछले आठ महीनों में तीसरी बार बढ़ा है। 
ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि सरकार को सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने से 4830 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। 
गौरतलब है कि सोने और चांदी के आयात को कम कर चालू खाता घाटा (CAD) को नियंत्रित करने के लिए आयात शुल्क में बढ़ोतरी की गयी है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!