शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजारों की मजबूती बढ़ी

2.46: भारतीय शेयर बाजारों की मजबूती बढ़ती जा रही है। सेंसेक्स में 450 अंकों की बढ़त है और यह 9,613 पर है। निफ्टी में 137 अंकों की बढ़त है और यह 2,921 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.87% की मजबूती है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 8.5%, धातु सूचकांक में 7.4% और तेल-गैस सूचकांक में 6.6% की मजबूती है। टीईसीके, कैपिटल गुड्स और पावर सूचकांक में 3.7% से अधिक बढ़त है। डीएलएफ में 12.66% की बढ़त दिख रही है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 10.82% की मजबूती है। टाटा स्टील में 9%, रिलायंस कम्युनिकेशंस में 8.8%, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसीसी में 8.6%, आईसीआईसीआई बैंक में 8.2% और स्टरलाइट इंडल्ट्रीज में 8.1% की बढ़त है। विप्रो, रिलायंस इन्फ्रा, जयप्रकाश एसोसिएट्स, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा पावर में 7-8% की मजबूती है।

12.12: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और इस समय इनकी मजबूती बढ़ रही है। सेंसेक्स में 270 अंकों की बढ़त है और यह 9,433 पर है। निफ्टी में 94 अंकों की बढ़त है और यह 2,878 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1% से अधिक मजबूती है। बीएसई में सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में चल रहे हैं। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 6.5%, धातु सूचकांक में 5.5% और तेल-गैस सूचकांक में 4.3% की मजबूती है। डीएलएफ में 10.2% की बढ़त दिख रही है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 9.1% और ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 7.97% की मजबूती है। रिलायंस कम्युनिकेशंस में 6.9%, विप्रो में 6.2% और जयप्रकाश एसोसिएट्स में करीब 6% की बढ़त है। ओएनजीसी, हिंडाल्को इंड्स्ट्रीज और टाटा स्टील में 4.5-5.5% की मजबूती है। टाटा मोटर्स में 0.5% की कमजोरी है।

10.30: मंगलवार को बंद रहे भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। सेंसेक्स में 170 अंकों की बढ़त है और यह 9,333 पर है। निफ्टी में 64 अंकों की बढ़त है और यह 2,848 पर है। बीएसई में सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में चल रहे हैं। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 3.9% और धातु सूचकांक में 3.8% की मजबूती है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 7.5% और डीएलएफ में करीब 6% की बढ़त दिख रही है। रिलायंस कम्युनिकेशंस में 4.9%, ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 4.63% और टाटा स्टील में 3.8% की मजबूती है। जयप्रकाश एसोसिएट्स और विप्रो भी 3.5% से अधिक की बढ़त पर हैं। टाटा मोटर्स में 1.5% और मारुति सुजुकी में 1.1% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख