शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2014 में जीडीपी (GDP) का अनुमान घट कर 5.3%

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी रंगराजन (C Rangarajan) ने आज "आर्थिक परिदृश्य 2013-2014" का दस्तावेज जारी किया।

इसमें वित्त वर्ष 2014 में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 5.3% रहने का अनुमान जताया गया है। हालाँकि, अप्रैल महीने में देश की विकास दर 6.4% रहने का अनुमान लगाया गया था। वित्त वर्ष 2013-14 में चालू खाता घाटा (CAD) 4.8% से घट कर 3.8% होने की उम्मीद है। इस दौरान कृषि विकास दर 4.8% रहने की उम्मीद है।

इस वित्तीय वर्ष में सर्विस क्षेत्र की विकास दर 6.6% रहने का अनुमान है, जबकि उद्योग (विनिर्माण, खनन, बिजली, गैस, जल आपूर्ति और निर्माण) विकास दर 2.7% रहने का अनुमान है। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 1.5% की वृद्धि दर हासिल होने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2013) 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!