शेयर मंथन में खोजें

सातवें वेतन आयोग के गठन पर प्रधानमंत्री की मुहर

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को स्वीकृति दे दी है।
वित्‍त मंत्री पी. चिदंबरम (P.Chidambaram) ने कहा कि वेतन आयोग द्वारा अपनी सिफारिशें पेश करने में लगने वाली औसतन अवधि लगभग दो वर्ष है। उपरोक्‍त अवधि को ध्‍यान में रखते हुए सातवें केंद्रीय वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट पेश करने में लगभग दो वर्ष का समय लग सकता है। अत: इस आयोग की सिफारिशें पहली जनवरी 2016 से लागू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आयोग के अध्‍यक्ष और सदस्‍यों के नामों के साथ-साथ विचारणीय विषयों पर प्रमुख हितधारकों से परामर्श के बाद तय किये जायेंगे और शीघ्र घोषित किये जायेंगे।
इससे पूर्व चौथे, पाँचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोगों की सिफारिशें क्रमश: जनवरी 1986, जनवरी 1996 और जनवरी 2006 में कार्यान्वित किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ा कर 62 किये जाने की सिफारिश की जा सकती है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख