शेयर मंथन में खोजें

सितंबर 2013 में कारों की बिक्री मामूली बढ़ी : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (Society of Indian Automobile Manufacturers) की ओर से जारी किये गये आँकड़ों के मुताबिक सितंबर 2013 में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री बढ़ी है।

इस दौरान कारों की बिक्री 1% बढ़ कर 1,56,018 हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1,54,884 कारें बिकी थीं। 

इसी दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 17% बढ़ कर 8,85,117 हो गयी है, जो कि सितंबर 2012 में 7,53,693 दर्ज की गयी थी। 
सितंबर 2013 में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 18% बढ़ कर 12,65,704 रही है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में 10,69,069 दोपहिया वाहन बेचें गये थे। 
लेकिन, पिछले साल के 70,746 के मुकाबले इस बार व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 27% घट कर 51,680 रही है। 
सितंबर 2013 में वाहनों की कुल बिक्री 12% बढ़ कर 15,80,254 हो गयी है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 14,15,526 दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!