शेयर मंथन में खोजें

सितंबर 2013 में व्यापार घाटा (Trade Deficit) घटा

देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बार फिर राहत की खबर आयी है।

व्यापार घाटे में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी है। 

सितंबर 2013 में भारत का व्यापार घाटा 39% घट कर 676 करोड़ डॉलर रहा है। अगस्त 2013 में व्यापार घाटा 1090 करोड़ डॉलर रहा था, जबकि सितंबर 2012 में यह 1715 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ था।
सितंबर 2013 में सोने-चाँदी का आयात घट कर 80 करोड़ डॉलर रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 460 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ था। इस तरह सोने-चाँदी के आयात में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी है।
हालाँकि, इस दौरान निर्यात 11% बढ़ कर 2768 करोड़ डॉलर हो गया है, जबकि पिछले महीने यह 2614 अरब डॉलर रहा था।
वहीं, सितंबर महीने में आयात 18% घट कर 3444 करोड़ डॉलर रहा है। जो कि बीते महीने 3705 करोड़ डॉलर रहा था।
गौरतलब है कि मार्च 2011 के बाद सितंबर 2013 में व्यापार घाटा सबसे कम रहा। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"