शेयर मंथन में खोजें

देश में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या 90 करोड़ के पार

जुलाई में देश में टेलीफोन कनेक्शनों की संख्या में 13.7 लाख की बढ़ोतरी हुई है।
इस बढ़ोतरी के बाद जुलाई के आखिर तक देश में टेलीफोन कनेक्शनों की कुल संख्या 90.45 करोड़ हो गयी है। देश में जून 2013 के अंत तक टेलीफोन कनेक्शनों की संख्या 90.30 करोड़ थी। इस बढ़ोतरी की वजह से देश में टेली-डेंसिटी के स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है और यह जुलाई के अंत तक 73.54 पर पहुँच गया है।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) की ओर से जारी किये गये ताजा आँकड़ों के मुताबिक वायरलेस कनेक्शनों में जुलाई के दौरान लगभग 15.2 लाख की वृद्धि हुई। फलस्वरूप जुलाई के अंत में देश में वायरलेस कनेक्शनों की संख्या 87.49 करोड़ हो गयी है। जून के अंत में यह 87.34 करोड़ रही थी।
लेकिन इस दौरान वायरलाइन कनेक्शनों की संख्या में तकरीबन 1.5 लाख की कमी आयी है और यह जून के 297.3 लाख की तुलना में घट कर जुलाई के आखिर में 295.8 लाख रह गयी है। यदि ब्रॉडबैंड ग्राहकों की बात करें, तो इनकी संख्या में जुलाई के दौरान 0.33% की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या जून के 151.9 लाख से बढ़ कर अगस्त के आखिर में 152.4 लाख तक पहुँच गयी है।
मोबाइल सेवा देने वाली कंपनियों में भारती एयरटेल पहले स्थान पर बना हुआ है। जुलाई के अंत में इसके ग्राहकों की संख्या 19.13 करोड़ है। वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या 15.44 करोड़ है और यह दूसरे स्थान पर है। जुलाई के अंत में रिलायंस 12.62 करोड़ ग्राहकों के साथ तीसरे, आइडिया 12.52 करोड़ ग्राहकों के साथ चौथे और बीएसएनएल 9.81 करोड़ ग्राहकों के साथ पाँचवें स्थान पर है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख