शेयर मंथन में खोजें

सितंबर 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 6.46%

सरकार ने आज सितंबर महीने के थोक महँगाई (WPI) दर के आँकड़े पेश किये हैं।   

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक सितंबर 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 6.46% हो गयी है, जबकि अगस्त 2013 में यह दर 6.1% रही थी। इस तरह बीते माह महँगाई दर सात महीनों के सबसे उच्चतम स्तर पर रही है।

सितंबर महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर पिछले महीने के मुकाबले 18.18% से बढ़ कर 18.40% पर आ गयी है। 
आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 11.72% से बढ़ कर 13.54% हो गयी है। 
इस महीने मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर बढ़ कर 2.03% हो गयी है, जो कि पिछले महीने 1.90% दर्ज हुई थी।
हालाँकि , सितंबर 2013 में ईंधन समूह की महँगाई दर 11.34% से घट कर 10.08% पर पहुँच गयी है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2013)
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख