शेयर मंथन में खोजें

सितंबर 2013 में खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 9.84%

सरकार ने खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर के सितंबर महीने के आँकड़े पेश किये हैं। 

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक सितंबर 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 9.84% रही है, जबकि अगस्त 2013 में यह दर 9.52% थी।

हालाँकि, माह-दर-माह आधार पर शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 10.32% से घट कर 9.93% हो गयी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 8.93% से बढ़ कर 9.71% हो गयी है।
अगस्त 2013 में खाद्य कीमतें बढ़ कर 11.44% हो गयी है, जबकि अगस्त 2013 में यह 11.06% दर्ज हुई थी। सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सब्जियों के दाम पिछले महीने की तुलना में 26.48% से बढ़ कर 34.93% रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख