शेयर मंथन में खोजें

आज निफ्टी का दायरा 2,830-3,020

सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी


आज भारतीय शेयर बाजार का रुख सकारात्मक ही लग रहा है। बाजार में चल रही तेजी अभी जारी रहने की उम्मीद है। आज के लिए निफ्टी का दायरा 2,830-3,020 के बीच रहने की संभावना है। अगले दो से तीन हफ्तों में निफ्टी 3,150 तक जा सकता है।
बाजार में कल की तेजी के पीछे एक प्रमुख कारण यह था कि बाजार में हद से ज्यादा बिकवाली हो गयी थी। केंद्र सरकार ने सेनवैट कम करने का जो फैसला किया, उसके प्रति भी बाजार ने उत्साह दिखाया।


रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर काफी दिनों से एक दायरे में था, लेकिन कल इसका यह दायरा टूट गया और इसमें अच्छी तेजी का रुख रहा। इसके अलावा रियल्टी और धातु क्षेत्रों के नेतृत्व में अन्य क्षेत्रों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। 20 लाख रुपये से कम के घर कर्ज के लिए ब्याज दरें कम किये जाने की संभावना की वजह से भी रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में मजबूती बढ़ी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख