शेयर मंथन में खोजें

डॉलर का भाव 63 के पार

भारतीय रुपये में एक बार फिर गिरावट बढ़ी है। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 63 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़क गया है। रुपया लगभग आठ हफ्ते के निचले स्तर पर है यानी आज 1 डॉलर की कीमत 63 रुपये 44 पैसे तक चली गयी। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले आज के कारोबार में रुपये में 84 पैसे की कमजोरी आयी है।

उम्मीद से बेहतर अमेरिकी रोजगार आँकड़ों और डॉलर की बढ़ती माँग की वजह से रुपये में गिरावट बढ़ी है। 30 सितंबर 2013 के बाद रुपया एक बार फिर 63 के स्तर से नीचे फिसला है। आरबीआई ने तेल कंपनियों को बाजार से सीधे डॉलर खरीदने को मंजूरी दी है, जिसके बाद तेल कंपनियाँ बाजार से सीधे डॉलर की माँग का लगभग 30% से 40% खरीद रही हैं।

कुल मिला कर वैश्विक और घरेलू कारणों से रुपये में कमजोरी बनी हुई है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2013) 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख