शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर 2013 में व्यापार घाटा बढ़ा

अक्टूबर महीने में भारत के व्यापार घाटे में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।  

अक्टूबर 2013 में भारत का व्यापार घाटा बढ़ कर 10.56 अरब डॉलर हो गया है। अगस्त 2013 में यह 6.7 अरब डॉलर दर्ज हुआ था। अक्टूबर 2012 में यह लगभग 20 अरब डॉलर दर्ज हुआ था। इस साल अप्रैल-अक्टूबर के दौरान भारत का व्यापार घाटा 90.68 अरब डॉलर रहा है।

अक्टूबर 2013 में सोने-चाँदी का आयात पिछले महीने के 80 करोड़ डॉलर के मुकाबले 71% बढ़ कर 137 करोड़ डॉलर हो गया है। वहीं कच्चे तेल का आयात भी 14% बढ़ कर 1500 करोड़ दर्ज हुआ है। जो बीते माह 1319 करोड़ डॉलर रहा था। 
हालाँकि, इस दौरान निर्यात 1% घट कर 2727 करोड़ डॉलर हो गया है, जबकि पिछले महीने यह 2768 अरब डॉलर रहा था।
वहीं, अक्टूबर महीने में आयात 10% बढ़ कर 3783 करोड़ डॉलर रहा है। जो कि बीते महीने 3444 करोड़ डॉलर रहा था। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2013) 
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख