शेयर मंथन में खोजें

संसद का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से

संसद के शीतकालीन सत्र की तिथि तय हो गयी है।
 यह सत्र 5 दिसंबर 2013 से शुरू होकर 20 दिसंबर 2013 तक चलेगा। रक्षा मंत्री एके एंटनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सामान्यतया संसद का शीतकालीन सत्र करीब एक महीने तक चलता है, लेकिन इस बार पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों की वजह से अवधि में कमी की गयी है। 
इस सत्र के दौरान सरकार की इंश्योरेंस अधिनियम, सेबी कानून संसोधन अधिनियम और प्रत्यक्ष कर संहिता (डीटीसी) को स्वीकृत करने की योजना है। इसके अलावा कई अधिनियम को संसद के समक्ष पेश किया जायेगा। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख