शेयर मंथन में खोजें

सितंबर 2013 में आईआईपी (IIP) 2.0% की दर से बढ़ा

सितंबर 2013 में भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) 2.0% की दर से बढ़ा है।
अगस्त 2013 में आईआईपी बढ़ने की दर 0.6% थी। वहीं पिछले साल सितंबर महीने के दौरान आईआईपी बढ़ने की दर -0.7% थी।इस बार खनन क्षेत्र का उत्पादन 3.3% रहा है। पिछले साल में यह 2.2% से बढ़ा था। सितबंर 2012 के -13.3% की तुलना में इस महीने कैपिटल गुड्स का उत्पादन -6.8% पर रहा है। मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन बढ़ने की दर साल-दर-साल -1.6% से बढ़ कर 0.6% पर पहुँच गयी है। बिजली उत्पादन बढ़ने की दर 3.9% से बढ़ कर 12.9% पहुँच गयी है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का उत्पादन -10.8% रहा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख