शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयरों में उछाल

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड को इटली की वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो से 46,000 व्हील रिम्स की आपूर्ति का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इस खबर का स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है।

 बीएसई में 12.30 बजे कंपनी के शेयरों का भाव 3.9% की उछाल के साथ 53.45 रुपये पर था। इटली की इस तिपहिया और दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो ने 2.4 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का यह ऑर्डर इसलिए दिया है, ताकि यह अपने हल्के वाणिज्यिक वाहनों में इस्तेमाल किये जाने वाले व्हील रिम्स  की आपूर्ति सुनिश्चित कर सके।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!