शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स ने घटायी कीमतें, शेयरों में उछाल

टाटा मोटर्स ने अपने यात्री कारों, यूटिलिटी और वाणिज्यिक वाहनों के विभिन्न मॉडलों के मूल्य में कमी करने की घोषणा की है। दोपहर 1.15 बजे टाटा मोटर्स के शेयर 5.2% की उछाल के साथ 171.55 रुपये पर थे। टाटा सफारी और टाटा सुमो का मूल्य 16,000-36,000 रुपये घटाया गया है, जबकि हल्के वाणिज्यिक वाहन ऐस, विनगर और मैजिक के मूल्य 17,000-23,000 रुपये कम किये गये हैं। टाटा इंडिका और टाटा इंडिगो के विभिन्न वैरिएंट अब 12,000-23,000 रुपये तक सस्ते हो जायेंगे। याद रहे कि सरकार द्वारा रविवार को सेनवेट में 4% की कमी की घोषणा की गयी थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख