शेयर मंथन में खोजें

महंगाई दर गिर कर 8%

पिछले कई हफ्तों से जारी महंगाई दर में गिरावट का रुख कायम है। 29 नवबंर को खत्म हुए हफ्ते में महंगाई दर घट कर 8% रह गयी है। 22 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में यह 8.4% दर्ज की गयी थी। पिछले साल इसी समय महंगाई दर 3.89% थी। 2 अगस्त,2008 को महंगाई दर अपना सबसे ऊंचा स्तर छुआ था और यह 12.91% पर पहुंच गयी थी।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई दर में कमी  प्रमुख रूप से फल, सब्जियों, जौ, चना, कच्ची रबर, नारियल, गुड, सरसों तेल और सीमेंट के दामों में गिरावट होने से आयी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट होने के कारण केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले हफ्ते क्रमशः पांच तथा दो रुपये प्रति लीटर की कमी की है, इसका असर आने वाले हफ्तों में नजर आ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी किये जाने से महंगाई दर पर 0.5% का असर पड़ सकता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख