शेयर मंथन में खोजें

फार्मा क्षेत्र में नहीं घटेगा एफडीआई (FDI)

कैबिनेट ने फार्मा क्षेत्र में विदेशी निवेश सीमा घटाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।  

कैबिनेट ने पुरानी घरेलू फार्मा कंपनियों में विदेशी निवेश सीमा (FDI) 100% से घटा कर 49% किये जाने के प्रस्ताव को नामंजूर किया है। इस फैसले के बाद विदेशी दवा कंपनियाँ भारतीय कंपनियों में निवेश बरकरार रखेंगी। 

डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीयल पॉलिसी ऐंड प्रमोशन (डीआईपीपी) ने ब्राउनफील्ड फार्मा में एफडीआई की निवेश सीमा 100% से घटा कर 49% करने का प्रस्ताव रखा था। 
गौरतलब है कि सरकार ने 2002 में ऑटोमैटिक रूट के जरिये फार्मा क्षेत्र में 100% विदेशी निवेश को मंजूरी दी थी। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख