शेयर मंथन में खोजें

टाटा कॉफी के शेयर खरीदें: केआर चोकसी

मौजूदा भाव - 153 रुपये
लक्ष्य भाव - 195 रुपये


ब्रोकिंग फर्म केआर चोकसी सिक्योरिटीज ने भारत की सबसे बड़ी कॉफी उत्पादक और निर्यातक कंपनी टाटा कॉफी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। अपनी रिपोर्ट में ब्रोकिंग फर्म ने इसका लक्ष्य भाव 195 रुपये निर्धारित किया है। कारोबारी साल 2008-09 की दूसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री में तिमाही-दर-तिमाही 26% की वृद्धि हुई है और यह बढ़ कर 102.05 करोड़ रुपये हो गयी है। 

टाटा कॉफी की भावी योजनाओं के बारे चर्चा करते हुए रिपोर्ट में लिखा गया है कि टाटा कॉफी कुछ समय पहले तक रूस में कुछ ब्रांडों के अधिग्रहण के प्रयास में लगी हुई थी, लेकिन अब इसने घरेलू बिक्री पर अपना ध्यान केंद्रित करने की योजना बनायी है। रूस के खुदरा बाजार में अपनी कॉफी की बिक्री के लिए कंपनी एक रूसी कंपनी के साथ बातचीत के अंतिम दौर में है। रिपोर्ट में यह संभावना व्यक्त की गयी है कि आने वाले तीन महीनों के भीतर इस सौदे को अंतिम रूप दे दिया जायेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले समय में कॉफी की मांग में वृद्धि की उम्मीद है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख