शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) का कर-मुक्त बांड (Tax free bonds) इश्यू खुला

विद्युत उत्पादन क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) का कर-मुक्त बांड (Tax free bonds) इश्यू आज से निवेश के लिए खोल दिया गया है।
कंपनी के बांडों का अंकित मूल्य 1,000 रुपये है और इनमें न्यूनतम 5,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। एनटीपीसी ने इश्यू का 40% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है। गौरतलब है कि उन लोगों को खुदरा निवेशक कहा जाता है जो लोग 10 लाख रुपये से कम निवेश करते हैं। 
एनटीपीसी के 10 सालों की अवधि वाले बांड की कूपन दर 8.66%, 15 सालों की अवधि वाले बांड की कूपन दर 8.73% और 20 सालों की अवधि वाले बांड की कूपन दर 8.91% है। इसका मतलब यह हुआ कि 10 सालों के बांड में निवेश करने वाले निवेशक को हर साल 8.66%, 15 सालों के बांड पर हर साल 8.73% और 20 सालों के बांड पर हर साल 8.91% कर-मुक्त रिटर्न मिलेगा। 
इन बांडों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जायेगा। इन बांडों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध किया जायेगा। निवेश के लिए यह इश्यू 16 दिसंबर तक खुला रहेगा  (हालाँकि कंपनी का लक्ष्य पूरा होने पर यह पहले भी बंद किया जा सकता है)। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख