शेयर मंथन में खोजें

नवंबर 2013 में कारों की बिक्री मामूली घटी

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (Society of Indian Automobile Manufacturers) की ओर से जारी किये गये आँकड़ों के मुताबिक नवंबर 2013 में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री घटी है। 

इस दौरान कारों की बिक्री 8% घट कर 1,42,849 हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1,55,535 कारें बिकी थीं। 

इसी दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 1% बढ़ कर 8,80,015 हो गयी है, जो कि नवंबर 2012 में 8,67,508 दर्ज की गयी थी। 
नवंबर 2013 में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 6% बढ़ कर 12,40,732 रही है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में 11,75,441 दोपहिया वाहन बेचें गये थे। 
लेकिन, पिछले साल के 61,403 के मुकाबले इस बार व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 29% घट कर 43,730 रही है। 
नवंबर 2013 में वाहनों की कुल बिक्री मामूली बढ़ कर 15,26,438 हो गयी है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 15,12,869 दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2013)
 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख