शेयर मंथन में खोजें

सीसीआई (CCI) ने दी पाँच परियोजनाओं को मंजूरी

सीसीआई (CCI) ने कई लंबित परियोजनाओं को मंजूरी दी है।  

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीसीआई ने 7947 करोड़ रुपये की पाँच परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा दी है।

इसमें ओएनजीसी की 2379 करोड़ रुपये की असम ऑयलफील्ड परियोजना भी शामिल है। गौरतलब है कि ओएनजीसी की यह परियोजना पर्यावरणीय कारणों की वजह से एक लंबे अर्से से लटकी पड़ी थी। 

जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी है। उसमें ओएनजीसी की असम ऑयलफील्ड परियोजना के अलावा गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्प (GSPC) की एलएनजी परियोजना, आईओसी (IOC), चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्प (CPCL) और एचपीसीएल (HPCL) की पाइपलाइन परियोजनाएँ शामिल हैं। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख