शेयर मंथन में खोजें

नवंबर में जुडे 76 लाख से अधिक ग्राहक: सीओएआई

नवंबर महीने में भारत में जीएसएम मोबाइल सेवा के ग्राहकों की संख्या में 76 लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, नवंबर महीने तक देश में जीएसएम मोबाइल के ग्राहकों की संख्या 24.93 करोड़ हो गयी है।

देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल के ग्राहकों में इस महीने 27.2 लाख लोग और जुड़ गये, जबकि इस अवधि में वोडाफोन एस्सार 20.6 लाख नये ग्राहक बनाने में कामयाब रहा। आइडिया सेलुलर के ग्राहकों की संख्या में इस महीने के दौरान 12.26 लाख की बढ़ोतरी हुई। जीएसएम सेवा देने वाली सबसे बड़ी सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने नवंबर महीने में 6.7 लाख नये ग्राहक बनाये। इस तरह नवंबर महीने के अंत तक भारती एयरटेल 8.29 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। वोडाफोन 5.87 करोड़ ग्राहकों के साथ दूसरे स्थान पर, बीएसएनएल 4.04 करोड़ ग्राहकों के साथ तीसरे स्थान पर और आइडिया सेलुलर 3.28 करोड़ ग्राहकों के साथ चौथे स्थान पर है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख