शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 293 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी रही।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी 2 दिनों की बैठक में कल कहा कि बांड खरीद कार्यक्रम में मामूली कटौती की जायेगी। हालाँकि ब्याज दरें निचले स्तरों पर ही रखा जायेगा। इस खबर की वजह से बाजार को बल मिला। डॉव जोंस (Dow Jones) और एसऐंडपी 500 (S&P 500) नयी ऊँचाई पर पहुँच गये। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 293 अंक यानी 1.84% की तेजी के साथ 16,168 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट  (Nasdaq Composite) 46 अंक यानी 1.15% की मजबूती के साथ 4,070 और एसऐंडपी 500 सूचकांक 30 अंक यानी 1.66% की बढ़त के साथ 1,811 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.08 डॉलर गिर कर 97.72 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना भी नीचे चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 15.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,220.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!