शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोल (Petrol) - डीजल (Diesel) के दाम बढ़े

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल की कीमतें बढ़ने और सरकार द्वारा पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन बढ़ाने की वजह से इसमें बढ़ोतरी की गयी है। 

पेट्रोल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। 
इस बढ़ोतरी के बाद से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.02 रुपये प्रति लीटर से बढ़ कर 71.51 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। वहीं, डीजल की कीमत भी 53.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ कर 53.78 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।
बढ़े हुए दाम शुक्रवार मध्यरात्रि से लागू हो गये हैं। इस बढ़ी हुई कीमत में वैट शामिल नहीं है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2013)
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!