शेयर मंथन में खोजें

ऑटो क्षेत्र की बिक्री में सुस्ती जारी

ऑटो क्षेत्र में जारी धीमेपन की वजह से दिसंबर में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की बिक्री में साल-दर-साल 5.7% की गिरावट आयी। ऐंजल ब्रोकिंग के ऑटो विश्लेषक यारेश कोठारी के अनुसार, इस गिरावट में यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में भारी कमजोरी की अहम भूमिका रही है। कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्द्धा और बिक्री के लिहाज से सुस्त माहौल के कारण यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पर असर पड़ा है। हालाँकि इसकी आंशिक भरपाई ट्रैक्टरों की अनुमान से बेहतर बिक्री की वजह से हुई है।   
टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कुल बिक्री दिसंबर 2013 में 42% घटी है। दूसरी ओर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की दिसंबर बिक्री साल-दर-साल 4.4% कम हो गयी। इस पर कोठारी का कहना है कि कंपनी की घरेलू बिक्री मोटे तौर पर हमारे अनुमानों के अनुरूप ही रही है। फोर्ड और रेनां से मिली कड़ी प्रतिस्पर्द्धा की वजह से और डीजल कारों की माँग में कमी के कारण कॉम्पैक्ट और यूटिलिटी वाहनों की श्रेणी की बिक्री में गिरावट जारी रही। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख