शेयर मंथन में खोजें

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) का कर-मुक्त बॉण्ड (Tax free bonds) इश्यू खुला

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) का कर-मुक्त बॉण्ड (Tax free bonds) इश्यू आज से निवेश के लिए खोल दिया गया।
कंपनी के बॉण्डों का अंकित मूल्य 1,000 रुपये है और इनमें न्यूनतम 5,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। आईआरएफसी ने इश्यू का 40% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है। गौरतलब है कि उन लोगों को खुदरा निवेशक कहा जाता है जो लोग 10 लाख रुपये से कम निवेश करते हैं। इन बॉण्डों को इक्रा और केयर दोनों ने एएए रेटिंग दी है।  
आईआरएफसी के 10 सालों की अवधि वाले बॉण्ड की कूपन दर 8.48% और 15 सालों की अवधि वाले बॉण्ड की कूपन दर 8.65% है। इसका मतलब यह हुआ कि 10 सालों के बॉण्ड में निवेश करने वाले निवेशक को हर साल 8.48% और 15 सालों के बॉण्ड पर हर साल 8.65% कर-मुक्त रिटर्न मिलेगा। 
इन बॉण्डों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जायेगा। इन बॉण्डों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध किया जायेगा। निवेश के लिए यह इश्यू 20 जनवरी तक खुला रहेगा। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख