शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर 2013 में व्यापार घाटा घट कर 1014 करोड़ डॉलर

दिसंबर महीने में भारत के व्यापार घाटे में काफी गिरावट दर्ज की गयी है।    

दिसंबर 2013 में भारत का व्यापार घाटा सालाना आधार पर 42% घट कर 1014 करोड़ डॉलर हो गया है। दिसंबर 2012 में यह 1759 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ था। हालाँकि, नवंबर 2013 में यह 922 करोड़ डॉलर रहा था। इस साल अप्रैल-दिसंबर के दौरान भारत का व्यापार घाटा 11,004 करोड़ डॉलर रहा है।

दिसंबर 2013 में सोने-चाँदी का आयात साल-दर-साल के लिहाज से 69% घट कर 177 करोड़ डॉलर हो गया है। माह-दर-माह आधार पर कच्चे तेल का आयात भी 1.1% बढ़ कर 1389 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ है। जो बीते महीने 1290 करोड़ डॉलर रहा था।
सालाना आधार पर दिसंबर महीने में आयात 15% घट कर 3649 करोड़ डॉलर रहा है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6883 करोड़ डॉलर रहा था। 
हालाँकि, इस दौरान निर्यात बढ़ कर 2461 करोड़ डॉलर से बढ़ कर 2635 करोड़ डॉलर हो गया है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!