शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर में महँगाई दर गिर कर 6.16%

महँगाई के मोर्चे पर राहत की खबर है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर लगातार तीन महीनों तक 7% से ऊपर रहने के बाद दिसंबर में इससे नीचे फिसल गयी है।
बीते दिसंबर में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर 6.16% रही है। गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2013 में यह 7.52% तक चली गयी थी। पिछले कई महीनों से इसमें बढ़ोतरी का रुझान था, जो दिसंबर में थमता दिख रहा है। महँगाई दर बीते साल जुलाई में 5.85%, अगस्त में 6.99%, सितंबर में 7.05%, अक्टूबर में 7.24% रही थी। नवंबर 2013 के मुकाबले देखें तो प्याज, अन्य सब्जियों, फलों, चावल आदि की कीमत में नरमी आयी है, जबकि गेहूँ, दाल, आलू, दूध की कीमत में वृद्धि हुई है।  
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर दिसंबर 2012 में 7.31% रही थी। साल-दर-साल के आधार पर देखें तो दिसंबर 2013 में खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ी है, जबकि गैर-खाद्य पदार्थों और निर्मित उत्पादों की कीमत में गिरावट आयी है। पिछले साल दिसंबर की तुलना में इस दौरान दालों, प्याज, चीनी आदि की कीमतों में कमी आयी है, जबकि सब्जियों, फलों, दूध आदि की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!