शेयर मंथन में खोजें

तानला सॉल्यूशंस के शेयर चढ़े

तानला सॉल्यूशंस ने महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के  साथ मिल कर 11 दिसंबर 2008 से 3जी वीएएस प्लेटफार्म के आरंभ की घोषणा की है। इसके साथ ही तानला सॉल्यूशंस देश में 3जी नेटवर्क पर लाइव सेवा देने वाली पहली कंपनी बन गयी है। इस खबर का शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है।

सुबह 11 बजे बीएसई में तान्या सॉल्यूशंस का शेयर भाव 4.36% की उछाल के साथ 73 रुपये पर था। मोबाइल इंटरटेनमेंट और मोबाइल इंटरनेट जैसी कई सेवाएं उपलब्ध कराने वाली यह कंपनी 1999 में स्थापित हुई थी और इस समय विश्व भर में इसके 500 से अधिक कर्मचारी हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख