शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर महीने में औद्योगिक विकास दर -0.4%

शुक्रवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर महीने में औद्योगिक विकास दर -0.4% रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर महीने में यह 12.2% रही थी। इस साल सितंबर महीने में यह 4.8% दर्ज की गयी थी। कैपिटल गुड्स क्षेत्र में पिछले साल के अक्टूबर महीने के लगभग 21% की तुलना में इस साल अक्टूबर महीने में केवल 3.1% की वृद्धि दर्ज की गयी है। यदि मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र की बात करें, तो यह पिछले साल के अक्टूबर महीने के 13.8% के मुकाबले -1.2% हो गयी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!