शेयर मंथन में खोजें

सीएनजी (CNG) - पीएनजी (PNG) की कीमतों में होगी कटौती

पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोईली (Veerappa Moily) ने सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।
दिल्ली में सीएनजी 15 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 5 रुपये घन मीटर सस्ती हो सकती है।  
वीरप्पा मोईली का कहना है कि सरकार ने सिटी गैस वितरण कंपनी को अब घरेलू स्रोतों से प्राप्त प्राकृतिक गैस की आबंटित मात्रा 80% की जगह 100% करने का निर्णय किया है। ऐसा पेट्रोरसायन, स्टील, और तेलशोधन क्षेत्र के घरेलू प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में कटौती कर के किया जायेगा। 
ऊर्जा क्षेत्र के विषेशज्ञों का मानना है कि सरकार ने यह निर्णय आगामी लोक सभा चुनावों को नजर में रख कर किया है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख