शेयर मंथन में खोजें

सभी निवेशों के लिए हो एक डीमैट खाताः पी. चिदंबरम (P. Chidambaram)

केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने सभी वित्तीय निवेशों के लिए एक डीमैट खाते (Demat Account) की वकालत की है।
उन्होंने वित्तीय क्षेत्र के सभी नियामकों को इस बारे में प्रयास तेज करने के लिए कहा है। यदि नियामक ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो इससे निवेशकों को काफी लाभ होने की संभावना है। 
वित्तीय स्थायित्व और विकास परिषद (FSDC) की अध्यक्षता करते हुए कल वित्त मंत्री ने कहा कि कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही से आर्थिक विकास की दर के धीमेपन को रोकने में कामयाबी मिली है, लेकिन महँगाई के दबाव और संरचनात्मक बाधाओं जैसे कारकों की वजह से विकास प्रक्रिया बाधित हो रही है। 
उन्होंने कहा कि एफएसडीसी ने भारतीय वित्तीय क्षेत्र के विकास के लिए कई कदम उठाये हैं। साथ ही उन्होंने नियामकों के बीच विभिन्न मसलों को एक तय समय के बीच सुलझाये जाने की जरूरत पर भी जोर दिया। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2014)    

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख