शेयर मंथन में खोजें

साल 2013-14 में 4.9% रह सकती है जीडीपी विकास की दर

मौजूदा साल में देश के जीडीपी विकास (GDP growth) की दर पिछले साल के मुकाबले बेहतर रह सकती है।
केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (Central Statistics Office) द्वारा आज जारी किये गये अनुमान के अनुसार, साल 2013-14 में भारत के जीडीपी विकास की दर 4.9% रह सकती है। साल 2012-13 में जीडीपी विकास की दर 4.5% रही थी।   
संगठन के अनुमान के मुताबिक कृषि (Agriculture) क्षेत्र का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर रहने की उम्मीद है। मौजूदा साल के दौरान कृषि क्षेत्र के 4.6% बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल इस क्षेत्र की विकास दर 1.4% रही थी। संगठन ने मौजूदा साल में मैन्युफैक्चरिंग (manufacturing) क्षेत्र की वृद्धि दर नकारात्मक रहने का अनुमान पेश किया है। मौजूदा साल में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के 0.2% सिकुड़ने की संभावना है, जबकि पिछले साल यह क्षेत्र 1.1% बढ़ा था। हालाँकि अनुमान के अनुसार खनन (mining and quarrying) क्षेत्र के सिकुड़ने की दर इस दौरान कम हो सकती है। पिछले साल के 2.2% के मुकाबले मौजूदा साल में इसके 1.9% सिकुड़ने की संभावना है।    
सेवाओं (Services) की बात करें तो कारोबार, होटल, यातायात और संचार क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले साल के मुकाबले कम हो सकती है। क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले साल के 5.1% के मुकाबले यह 3.5% रह सकती है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख