शेयर मंथन में खोजें

इस साल रिकॉर्ड अनाज उत्पादन (foodgrain production) की उम्मीदः पवार

केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार (Sharad Pawar) के अनुसार इस साल देश में 26.32 करोड़ टन अनाज का उत्पादन हो सकता है।
अगर ऐसा हुआ तो यह देश में किसी साल के दौरान अनाज उत्पादन (foodgrain production) के लिहाज से नया रिकॉर्ड होगा। किसी साल के दौरान सर्वाधिक अनाज उत्पादन का अब तक का रिकॉर्ड 25.9 करोड़ टन का है, जो दो साल पहले हासिल किया गया था।  
कल नागपुर में कृषि वसंत (Krishi Vasant) कार्यक्रम के दौरान पवार ने बताया कि देश अब चावल (Rice) का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है। साथ ही गेहूँ (Wheat) और कपास (Cotton) के निर्यात में भारत दूसरे स्थान पर है। यही नहीं, भारत दूध (Milk) और बागवानी फसलों (Horticultural crops) का सबसे बड़ा उत्पादक भी है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख