शेयर मंथन में खोजें

तुरंत लाया जाये दूसरा राहत पैकेज: फिक्की

अक्टूबर महीने के नकारात्मक औद्योगिक विकास दर के प्रति फिक्की ने निराशा व्यक्त की है और बेहतर विकास दर बनाये रखने के लिए दूसरा राहत पैकेज तुरंत लाये जाने की सरकार से माँग की है। फिक्की के महासचिव डॉक्टर अमित मित्रा ने कहा है कि हाल ही में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में किये गये सर्वेक्षण से ऐसे नतीजों की ही उम्मीद थी, ऐसी स्थिति में अक्टूबर महीने में औद्योगिक विकास दर में कमी से फिक्की को आश्चर्य नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा है कि हालात को खराब होने से रोकने के लिए इस समय तुरंत दूसरा राहत पैकेज लाये जाने की जरूरत है और अगले साल जनवरी के मध्य तक तीसरा राहत पैकेज जारी कर दिया जाना चाहिए, तभी देश की अर्थव्यवस्था में 7% से अधिक की विकास दर को कायम रखा जा सकता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख