शेयर मंथन में खोजें

जनवरी में कारों की बिक्री 7.59% घटी

साल 2014 के पहले महीने में घरेलू बाजार में यात्री कारों (Passenger Cars) की बिक्री साल-दर-साल 7.59% फिसल कर 1,60,289 रह गयी है।
जनवरी 2013 में घरेलू बाजार में 1,73,449 कारों की बिक्री हुई थी। व्यावसायिक वाहनों (Commercial Vehicles) की बिक्री में इस दौरान लगभग 21% की गिरावट दर्ज की गयी है और यह जनवरी 2013 के 63,218 से घट कर 49,987 रह गयी है। 
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी किये गये ताजा आँकड़ों के मुताबिक जनवरी में मोटरसाइकिलों (Motorcycles) की बिक्री साल-दर-साल 4% बढ़ कर 9,22,323 रही है। पिछले साल के इसी महीने में 8,86,521 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। इस दौरान दोपहिया वाहनों (Two-wheeler sales) की बिक्री में जनवरी 2013 के 12,06,931 से 8.85% बढ़ कर 13,13,796 रही है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख