शेयर मंथन में खोजें

जनवरी में व्यापार घाटा (Trade Deficit) घट कर 9.92 अरब डॉलर

साल 2014 के पहले महीने में भारत के व्यापार घाटे (Trade Deficit) में कमी दर्ज की गयी है।
दिसंबर 2013 के 10.14 अरब डॉलर के मुकाबले जनवरी 2014 में यह घट कर 9.92 अरब डॉलर रह गया है। 
दिसंबर 2013 की तुलना में जनवरी 2014 में देश के निर्यात और आयात दोनों में वृद्धि हुई है। जनवरी में भारत ने 26.75 अरब डॉलर का निर्यात (Export) किया, जबकि इसका आयात (Import) 36.67 अरब डॉलर रहा। इससे पहले दिसंबर 2013 में देश का निर्यात 26.35 अरब डॉलर और आयात 36.49 अरब डॉलर रहा था। 
जनवरी 2014 के आयात-निर्यात आँकड़ों को साल-दर-साल के आधार पर देखें तो इस दौरान देश के कुल निर्यात में 3.8% की वृद्धि हुई है, जबकि कुल आयात में 18.1% की कमी आयी है।  
सोने-चाँदी (Gold and Silver) और कच्चे तेल (Crude Oil) के आयात में इस दौरान कमी दर्ज की गयी है। जनवरी 2014 में सोने-चाँदी के आयात में साल-दर-साल 77% और कच्चे तेल के आयात में साल-दर-साल 10.1% कमी आयी है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!