शेयर मंथन में खोजें

फेसबुक (Facebook) ने खरीदा वॉट्सऐप (WhatsApp)

विश्व की सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) ने मोबाइल संदेश सेवा वॉट्सऐप (WhatsApp) को खरीदने का ऐलान किया है।  

फेसबुक इस मोबाइल संदेश सेवा को 19 अरब डॉलर में खरीदेगा। 

इस सौदे के तहत वॉट्सऐप की रूपरेखा में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जायेगा और यह फेसबुक के साथ स्वतंत्र रूप से काम करेगा।
गौरतलब है कि इसे अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण माना जा रहा है। 19 अरब डॉलर का यह सौदा कैश और शेयरों में होगा। कंपनी 4 अरब डॉलर की राशि कैश और 12 अरब डॉलर शेयरों के जरिये देगी, जबकि 3 अरब डॉलर की राशि की अदायगी वॉट्सऐप के संस्थापक और कर्मचारियों को रिस्ट्रेक्टिड शेयरों के जरिये की जायेगी। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!