शेयर मंथन में खोजें

सीसीईए (CCEA) : यूरिया की नयी निवेश नीति को मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आज कई अहम घोषणाएँ की।  

सीसीईए ने आज यूरिया की नयी निवेश नीति के साथ सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता भी बढ़ाया है। सीसीईए ने यूरिया की फिक्स्ड कॉस्ट में 350 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी की है।  यूरिया संयंत्रो में फिक्स्ड कॉस्ट में मुख्य रूप से वेतन और भत्ते, ठेका श्रम, मरम्मत आदि शामिल होते हैं। इसके साथ ही यूरिया क्षेत्र की नयी निवेश नीति में संशोधन को भी मंजूरी दी गयी है। 

सीसीईए ने महंगाई भत्ते को 10% बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई भत्ता 90% से बढ़ कर 100% हो गया है। यह वृद्धि छठे केन्‍द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्‍वीकृत फार्मूले के अनुसार की गयी है। 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख