शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी (GDP) की विकास दर 4.7%

केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (सीएसओ) ने देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के ताजा आँकड़े जारी कर दिये हैं। 

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी विकास दर घट कर 4.7% रही है, जबकि 2013-14 की दूसरी तिमाही में यह दर 4.8% दर्ज हुई थी। पिछले साल की समान अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह 4.4% रही थी।  

इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की विकास दर घट कर 1.9% रही है। माइनिंग क्षेत्र की विकास दर पिछली तिमाही के -0.4% के मुकाबले घट कर -1.6% रही है। कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर घटी है और यह पिछली तिमाही के 4.6% की तुलना में घट कर 3.6% रही है। इस दौरान कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दर घट कर 0.6% रही है, जबकि जुलाई-सितंबर 2013-14 में इसकी वृद्धि दर 4.3% रही थी। 
इस दौरान उद्योग क्षेत्र 5% की दर से बढ़ा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 6% बढ़ा था। सेवा क्षेत्र में 7.6% की वृद्धि दर्ज की गयी है, जबकि पिछली तिमाही में यह 5.9% रही थी।  (शेयर मंथन, 01 मार्च 2014) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख