शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजारों की बढ़त में कमी

2.31: शेयर बाजारों की मजबूती में कमी आती दिख रही है। इस समय सेंसेक्स करीब 136 अंकों की बढ़त के साथ 9,826 पर है। निफ्टी 55 अंकों की मजबूती के साथ 2,976 पर है। बीसई में धातु, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पीएसयू सूचकांकों में करीब 4-6% की बढ़त है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 7.3%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 7.28% और टाटा स्टील में 6.3% की मजबूती है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में करीब 5%, लार्सन एंड टुब्रो में 4.8% और ओएनजीसी में 3.8% की बढ़त है। रिलायंस कम्युनिकेशंस में 2.4% और टाटा पावर 1.8% की कमजोरी है। 

12.53: भारतीय शेयर बाजारों की बढ़त में कमी दिख रही है। इस समय सेंसेक्स करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ 9,790 पर है, जबकि निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 2,971 पर है। हालांकि अभी भी बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में मजबूती है। बीएसई में धातु, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांकों में 4% से अधिक बढ़त है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 8.3%, ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 7% और टाटा स्टील में 6.1% की मजबूती है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 5.4%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4% और ओएनजीसी में 3.9% की बढ़त है।

11.13: मजबूत वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। निफ्टी ने 3,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया है। इस समय सेंसेक्स 234 अंकों की बढ़त के साथ 9,924 पर है, जबकि निफ्टी 81 अंकों की बढ़त के साथ 3,002 पर है। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 3.3% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में भी 3% से अधिक की मजबूती दिख रही है। बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में चल रहे हैं। धातु और रियल्टी सूचकांकों में 6% से अधिक की बढ़त है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 4.6%, बैंकिंग सूचकांक में 3.9% और पीएसयू सूचकांक में 3.1% की बढ़त है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 9%, ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 8.8% और टाटा स्टील में 8.3% की मजबूती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और डीएलएफ में 4.5-5.5% की बढ़त है। रिलायंस कम्युनिकेशंस में 1.7% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख