शेयर मंथन में खोजें

जनवरी 2014 में आईआईपी (IIP) दर बढ़ कर 0.1%

जनवरी 2014 में भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) की दर बढ़ कर 0.1% रही है।  

दिसंबर 2013 में यह दर -0.6% रही थी। 

इस बार खनन क्षेत्र का उत्पादन 0.4% से बढ़ कर 0.7% रहा है। दिसंबर 2013 की तुलना में जनवरी 2014 में कैपिटल गुड्स का उत्पादन -3.00% से -4.2% पर रहा है। महीने दर महीने आधार पर मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन बढ़ने की दर -1.6% से -0.7% पर आ गयी है। इस दौरान बिजली उत्पादन बढ़ने की दर घटी है। बिजली उत्पादन दर घट कर 6.5% हो गयी है। जो दिसंबर 2013 में 7.5% रही थी। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का उत्पादन -16.2% से फिसल कर -8.3% रहा है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2014)

 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख