शेयर मंथन में खोजें

फरवरी 2014 में महँगाई दर घट कर 4.68%

सरकार ने आज फरवरी महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं। सरकारी आँकड़ों के मुताबिक फरवरी 2014 में महँगाई दर नौ महीनों के निचले स्तर पर रही है।

इस महीने महँगाई दर घट कर 4.68% रही है। जनवरी 2014 में यह दर 5.05% थी। 

फरवरी महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर घट कर 8.12% रही। बीते महीने यह दर 8.80% थी।

आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 6.84% से घट कर 6.33% हो गयी है। हालाँकि, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर बिना किसी बदलाव के साथ 2.76% पर ही है। पिछले महीने भी मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर 2.76% रही थी। 

फरवरी में ईंधन समूह की महँगाई दर में भी गिरावट आयी है। ईंधन समूह की महँगाई दर घट कर 8.75% पर आ गयी है। वहीं जनवरी में ईंधन समूह की महँगाई दर 10.03% पर रही थी। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख