शेयर मंथन में खोजें

एफएमसी (FMC) : शनिवार को एग्री कमोडिटी में कारोबार बंद

एफएमसी (FMC) ने शनिवार को कमोडिटी बाजार बंद रखने का फैसला किया है।

इस तरह अब 1 अप्रैल से शनिवार को एग्री कमोडिटी में भी कारोबार नहीं होगा। एफएमसी के मुताबिक शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार बंद रहने से भारतीय कमोडिटी बाजार के बीच तालमेल बैठाने के लिए यह फैसला लिया गया। हालाँकि कुछ एग्री कमोडिटी में देर रात तक 11:30 बजे तक कारोबार हो सकेगा।  

एफएमसी के मुताबिक नये नियम 1 अप्रैल 2014 से लागू होंगे। गौरतलब है कि अब तक एग्री कमोडिटी बाजार 10 बजे खुलकर शाम 5 बजे बंद हो जाता था।

वायदा आयोग ने सितंबर 2013 से ही शनिवार को नॉन-एग्री कमोडिटीज में कारोबार बंद कर रखा है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख