शेयर मंथन में खोजें

ब्याज दरों में हुई कटौती: रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में तेजी

घर कर्ज पर लगने वाली ब्याज दरों में कमी की घोषणा के बाद रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में तेजी का रुख है। दोपहर 1.35 बजे बीएसई में ऑर्बिट कारपोरेशन में 12.5%, यूनिटेक में 9.9%, ओमैक्स में 9%, पेनिनसुला लैंड में 7%, पार्श्वनाथ डेवलपर्स में 6.9%, शोभा डेवलपर्स में 6.6% और डीएलएफ में 2.7% की मजबूती है।

इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) द्वारा आज की गयी घोषणा के अनुसार अब सरकारी बैंकों से लिये जाने वाले 5 लाख तक के घर-कर्ज पर अधिकतम 8.5% की दर से ब्याज लगेगा, जबकि 5 लाख से 20 लाख रुपए तक के ऋण पर ब्याज की दर अधिकतम 9.25% होगी। घोषणा में कहा गया है कि ये दरें केवल नये मकानों पर लागू होंगी और 5 लाख रुपये से कम के कर्ज पर कोई प्रासेसिंग चार्ज नहीं लिया जायेगा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख