शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस में गिरावट, एशियाई बाजारों में लाली

हालांकि ऑटो दिग्गजों को दी जाने वाली राहत योजना से संबंधित विधेयक को सीनेट ने खारिज कर दिया था, लेकिन सरकार द्वारा इन कंपनियों की मदद करने से संबंधित बयान ने सोमवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजारों को कुछ हद तक सहारा दिया।

इस सहायता की घोषणा से बाजार में यह भावना आयी कि ऑटो कंपनियों का दीवालिया होना और इनसे जुड़े लोगों की नौकरियाँ छिनना फिलहाल शायद टल गया है। लेकिन दिन का कारोबार बढ़ते-बढ़ते निवेश मैनेजर बर्नार्ड मैडाफ से जुड़ी कंपनियों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी और बाजार एक बार चिंता के भँवर में फँसता नजर आया। सोमवार के कारोबार में डॉव जोंस में 65 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। एक निवेश योजना के घोटाले से जुड़े होने के आरोप में मैडाफ को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। नाइमेक्स में कच्चे तेल का भाव 1.77 डॉलर गिर कर 44.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

मंगलवार की सुबह एशियाई बाजारों में लाली दिख रही है। शंघाई कंपोजिट में 2% से अधिक कमजोरी है। ताइवान वेटेड में करीब 1.5% की गिरावट है। निक्केई, कॉस्पी, हैंग सेंग, जकार्ता कंपोजिट और स्ट्रेट टाइम्स की कमजोरी 1% से कम है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख