शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2014-15 में 5.4% विकास दर का अनुमान : आईएमएफ (IMF)

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2014-15 में भारत की विकास दर में सुधार का अनुमान जताया है।

आईएमएफ का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2014-15 में भारत की आर्थिक विकास दर 5.4% रह सकती है। वहीं, वित्त वर्ष 2015-16 में भारत की जीडीपी 6.4% रहने का अनुमान लगाया गया है। 

आईएमएफ के मुताबिक मजबूत वैश्विक सुधारों, निर्यात प्रतिस्पर्धा में सुधार और हाल ही में मंजूर की गयी निवेश परियोजनाओं के क्रियान्वयन की वजह से भारत की विकास दर में सुधार के संकेत हैं। 

आईएमएफ ने कहा है कि बेहतर विकास दर के लिए भारत को सख्त मौद्रिक नीति अपनाने और वित्तीय घाटे में कमी करने की जरूरत है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख