शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2014-15 में 5.7% विकास दर का अनुमान : विश्व बैंक (World Bank)

विश्व बैंक (World Bank) ने कारोबारी साल 2014-15 में भारत की विकास दर में सुधार का अनुमान लगाया है।

विश्व बैंक ने वर्तमान साल में भारत की विकास दर 5.7% रहने का अनुमान जताया है। एक्सचेंज दरों में सुधार और कई बड़ी निवेश परियोजनाओं की वजह से भारत की विकास दर को मजबूती मिलेगी। पिछले साल भारत की विकास दर 4.8% दर्ज हुई थी। 

गौरतलब है कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2014-15 में भारत की विकास दर 5.4% रहने का अनुमान जताया है। वहीं, वित्त वर्ष 2015-16 में भारत की जीडीपी 6.4% रहने का अनुमान लगाया गया है। 

आईएमएफ के मुताबिक मजबूत वैश्विक सुधारों, निर्यात प्रतिस्पर्धा में सुधार और हाल ही में मंजूर की गयी निवेश परियोजनाओं के क्रियान्वयन की वजह से भारत की विकास दर में सुधार के संकेत हैं। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!